कुनकुरी: धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना के लिए यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री और केंद्र रेल मंत्री का जताया आभार
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में स्वीकृति मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कुनकुरी के पूर्व विधायक यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताया है। यू.डी. मिंज ने कहा कि विकास से जुड़े मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच के साथ काम होना चाहिए।