कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने दुकान के गल्ले से नकदी चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी विकास ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि तितरवाड़ा चुंगी पर उसकी सेनेटरी हार्डवेयर की दुकान है। वह दुकान बंद कर पानीपत चला गया था और वापस लौटा, तो देखा कि दुकान के गल्ले से एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में विशाल को गिरफ्तार किया गया है।