खिलचीपुर: खिलचीपुर में सराफा व्यापारी से लूट, 200 मीटर दौड़कर एक बदमाश पकड़ा गया, लोगों ने पीटा, 4 गिरफ्तार
खिलचीपुर में सराफा कारोबारी से बुधवार रात लूट हुई है। 2 नकाबपोश बदमाश ने घर के दरवाजे के सामने से बैग लूटकर भागने लगे। शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर जमकर पीटा। लूट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले का खुलासा आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे खिलचीपुर एस डी ओ पी धर्मवीर सिंह नागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।