डीग: जिला अस्पताल में वृद्ध की जेब से ₹10,000 पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिला अस्पताल डीग में शुक्रवार को जेबकटी की एक और वारदात सामने आई, जिसमें इलाज कराने आए एक वृद्ध व्यक्ति की जेब से अज्ञात बदमाश 10 हजार रुपये निकाल ले गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।