सूरजपुर: जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज, ग्राम सभाओं में स्व-गणना और मकान सूचीकरण की जानकारी दी गई
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। विभिन्न ग्राम सभाओं में राजस्व अधिकारियों ने स्व-गणना एवं 1 से 30 मई तक होने वाले मकान सूचीकरण कार्य की जानकारी दी। ओड़गी के कालामंजन, प्रतापपुर के खोरमा व लोलकी तथा सूरजपुर के केशवपुर समेत कई पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया।