मसौढ़ी: मसौढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, धनरूआ में दरधा नदी किनारे मिला शव; एक अपराधी गिरफ्तार
मसौढ़ी (पटना)। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना डीह गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशु कुमार, पिता इंदल चौधरी, निवासी कुम्हारटोली, थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। उसकी निशान