शिवपुरी नगर: पिछोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट: नामजद एफआईआर की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर कांग्रेस का 4 दिवसीय धरना
शिवपुरी जिले के पिछोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर चार दिवसीय धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शिकायत में नामजद आरोपियों के नाम देने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।