सकरा: सकरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या की आशंका जताई गई
सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में रविरंजन राय की पत्नी चांदनी देवी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई। एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह संदिग्ध मौत का मामला प्रतीत होता है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। ब