बसंतपुर: थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर ने वीरपुर गोल चौक पर चलाया सघन वाहन जांच, लगभग एक दर्जन के कटे गए चालान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और वीरपुर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में वीरपुर गोल चौक समेत तिनकोनिया मोड़ और बर्मा सेल पर सघन वाहन जांच चलाई गई. इस दौरान सभी दो पहिए और चार पहिए वाहनों की जांच की गई. दो पहिए वाहन चालकों की तलाशी के अलावे वाह