पथरिया: इमलिया घोना में खेत में भीषण आग, पाइप, केबल और जनरेटर जलकर खाक, वीडियो वायरल
Patharia, Damoh | Apr 24, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में शुक्रवार सुबह खेत में भीषण आग लगने से रामदयाल पटेल और शिवदयाल पटेल के खेत में रखा करीब 50 पाइप, 200 फीट केबल, झोपड़ी, पलंग, कपड़े व डीजल जनरेटर जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ। वीडियो वायरल हो रहा है।