आंदर: कांधपाकड़ गांव में तेज आंधी के कारण बिजली पोल व तार टूटकर गिरा बिजली सप्लाई हुई बाधित
Andar, Siwan | Apr 29, 2024 असांव थाना के कांधपाकड़ गांव में सोमवार को तेज आंधी के कारण बिजली पोल व तार टूटकर गिर चुका है। जिससे घण्टों देर बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली पोल व तार टूटकर गिरने से बाल बाल ग्रामीण बच गए। ग्रामीणो ने बिजली विभाग के कर्मियों से बिजली पोल व तार की मरम्मत कराने की मांग की है।