आंदर: कटवार गांव स्थित चवर में लगी भीषण आग ग्रामीणो की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | Apr 28, 2024 असांव थाना क्षेत्र के कटवार गांव स्थित चवर में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें गेंहू का पुआल जलकर राख हो गई। आग की लपक को देख ग्रामीण अपना अपना गेंहू का बोझा बचाने में कामयाब रहे। पिपरा गांव निवासी समाजसेवी नन्देश्वर सिंह व ग्रामीणो की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।