आंदर: बहादुर पतेजी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग दर्जनों पेंड जले अग्निशमन व ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | Apr 28, 2024 असांव थाना क्षेत्र के बहादुर पतेजी गांव में रविवार को अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।जिसमें गेंहू का भूसा खजूर,ताड़ एवं आम के दर्जनो पेड़ जलकर राख हो गई हैं। आग की सूचना शिक्षक आदित्य कुमार ने अग्निशमन वाहन को दी। जिसके बाद दो अग्निशमन वाहन व टुनटुन राम, प्रेमचन्द्र कुमार, पंकज सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।