सुल्तानपुर: आप सांसस संजय सिंह समेत 6 के विरुद्ध NBW, अधिवक्ता वैभव पांडेय की प्रतिक्रिया
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनूप संडा समेत कुछ के विरुद्ध MP/MLA कोर्ट सुल्तानपुर से वारंट जारी हुआ है। कोर्ट ने सभी को 20 अगस्त तक सभी को सरेंडर करने का आदेश दिया है। बिजली की समस्या को लेकर 23 वर्ष पूर्व मामले में नौ दिन पहले स्पेशल कोर्ट ने अपील को निरस्त करते हुए लोवर कोर्ट के फैसले को बरकारार रखा था।