दुमका के प्रगतिशील दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार
• वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य एवं जिला स्तर पर प्रगतिशील दुग्ध उत्पादकों/पशुपालकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
• उत्कृष्ट कार्य के तहत दुग्ध उत्पादन, डेयरी फार्म में आधुनिक तकनीक का उपयोग, मौसमी हरा चारा उत्पादन, डेयरी फार्म की साफ-सफाई, बैंक ऋण की स्थिति तथा जीविकोपार्जन एवं आर्थिक स्थिति में सुधार जैसी उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा।
• इच्छुक दुग्ध उत्पादक/पशुपालक अपनी सफलता की कहानी आवेदन प्रपत्र में भरकर जिला गव्य विकास कार्यालय, दुमका में 26 सितंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं।
• आवेदन प्रपत्र जिला गव्य विकास कार्यालय, दुमका से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
#Dumka #Jharkhand #AnimalHusbandry #DairyFarming #DairyFarmers