बिशुनपुरा: सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार बाइक, कांडी का युवक गंभीर रूप से घायल
रमना-मझिआंव मार्ग पर विशुनपुरा बाजार के पास सोमवार की शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 21 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान कांडी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशन कुमार श्री बंशीधर नगर से विशुनपुरा के रास्ते मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर कांडी लौट रहा था। जैसे ही