शिमला शहरी: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्रों का प्रति कुलपति ने किया औचक निरीक्षण
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आचार्य राजेंद्र वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन, शुचिता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया गया।