चंदेरी: चंदेरी पुलिस ने चंदेरी-मुगावली रोड पर बलराम अहिरवार को शराब पीते पकड़ा
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीबन 9:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग म्यूजियम के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी बलराम अहिरवार उम्र 29 वर्ष निवासी नई बस्ती फतेहाबाद को शराब पीते हुए पकड़ लिया और आबकारी एक्ट 36 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की