बयाना: मथुरा-भरतपुर वाया बयाना फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से मिला
भाजपा ओबीसी मोर्चा भरतपुर के जिलाध्यक्ष रमन धाकड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान मथुरा-भरतपुर से बयाना होते हुए कोटा तक फोरलेन सड़क निर्माण की प्रमुख मांग रखी गई।