नरहरपुर: दुधावा के ग्रामीणों में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल, पालतू कुत्ते 'शेरा' ने तेंदुए से बचाई बच्चे की जान
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुधावा के ग्रामीणों मे तेंदुए के आतंक से दहशत बना हुआ है। बुधवार दोपहर एक बजे दुधावा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम को 11 साल का बच्चा नीरज ध्रुव अपने घर से अपने चाचा के घर जाने निकला था। तभी अचानक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया और उसका गला पकड़कर जंगल की ओर भाग रहा था।तभी पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया.