सीतापुर: परसेहड़ा खुर्द में संदिग्ध अवस्था में मजदूरी करने गए व्यक्ति का शव पुलिया के नीचे मिला
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के परसेहड़ा खुर्द गांव में सन्दिग्ध अवस्था में मजदूरी करने गए व्यक्ति का पुलिया के नीचे शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मजदूर की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।