मथुरा: वृंदावन में यमुना किनारे मिला अज्ञात शव, पहचान नहीं हो पाई
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशीघाट स्थित पांटून पुल के पास यमुना किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।स्थानीय नाविकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है और उसने बनियान, पजामा और पैरों में काली सैंडल पहन रखी है