शामली: शामली में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसपी के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर न्यायालय से वांछित चल रहे शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी मुस्तफा और मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।