कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल पर बस और बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर में कराया गया भर्ती
आज मंगलवार को दिन के 2:00 बजे के करीब बक्सर पटना फोरलेन कोईलवर सिक्स लेन पुल पर बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो छोटे बच्चे तथा दो महिलाओं के साथ बाइक सवार खुद सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद कोएलर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे सभी घरेलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है।