बेगुं: बेगू उपखंड के रायता गांव में सरकारी विद्यालय के खेल मैदान से अवैध खनन के मामले में एक जेसीबी की गई ज़ब्त
बेगू उपखंड क्षेत्र के रायता गांव में सरकारी विद्यालय के खेल मैदान से अवैध खनन के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा एक जेसीबी को जप्त किया गया शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी। विद्यालय स्टाफ के द्वारा बेगू उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को जानकारी मिलने पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, एवं बेगू पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी को जप्त किया गया।