सहारनपुर: दोस्त ने चोरी के रुपयों का बैग छिपाया, तो क्रूरता से कर दी हत्या: पुलिस लाइन में एएसपी ने दी जानकारी
सहारनपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के रेलवे यार्ड खंडहर क्वार्टर में हुई क्रूर हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने वांछित आरोपी मनीष उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सौरभ कोरी (माजरा, थाना सदर बाजार) के भाई शुभम की शिकायत पर कार्रवाई तेज हुई। 16 अप्रैल को न्यू मक्खन कॉलोनी रेलवे यार्ड में अज्ञात शव मिला, जो सौरभ का निकला।