मरवाही: सुशासन तिहार 2026 का आयोजन: जीपीएम जिले में 01 मई से 10 जून तक ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लगेंगे शिविर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” के आयोजन व्यापक पैमाने पर किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेश सहित जीपीएम जिले में भी जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।