कैराना: कैराना में पालिका मार्केट के पीछे नाली पर चैनल लगाने में ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी के आरोप
कैराना नगरपालिका की ओर से पालिका मार्केट के पीछे गली में नाली पर लोहे का चैनल लगाया जा रहा है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि चैनल को बिना उचित बेस और मजबूत निर्माण के केवल सीमेंट के सहारे फिट किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर संदेह बना हुआ है।