खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध असलहों के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार,ASP ने रिज़र्व पुलिस लाइन में किया खुलासा
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर,एक तमंचा 315 बोर,चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन बरामद किया।ASP सुशील कुमार सिंह ने रविवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस लाइन में किया खुलासा।आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।