हमीरगढ़: हमीरगढ़ क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, 9 फीट पुलिया से कूदकर हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि पुलिस पर फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।भागने के प्रयास में आरोपी करीब 9 फीट गहरी पुलिया से नीचे कूद गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल उसे पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।