शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी के एक मकान में शनिवार को एक घर से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है। शनिवार दोपहर 12:14 पर मामले की जानकारी देते हुए सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच और साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।