इटकी: इटकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों ने गो-तस्करी की साजिश की विफल, 11 मवेशी मुक्त!
Itki, Ranchi | May 8, 2026 ,इटकी पुलिस ने रानीडीह में ग्रामीणों के सहयोग से 11 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया। तस्करों द्वारा जंगल के रास्ते मवेशियों को कूर्गी ले जा रहे थे। पुलिस ने 'झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध' व 'पशु क्रूरता अधिनियम' के तहत FIR दर्ज की है। जब्त पशुओं को जिम्मानामा पर किसानों को सौंपा गया। पुलिस की सख्त चेतावनी- तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं।