कन्नौज: मियागंज गांव में ग्रह कलेश के कारण महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में महिला के द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है। मियागंज गांव निवासी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर पर हुए किसी बात कि विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में उपचार जारी है।