जगदलपुर: भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनायी और उन्हें नमन किया। जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। पश्चिमी नगर मण्डल व पूर्वी नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर वार्ड व तिरंगा चौक में स्थापित बाबासाहेब क