बैराड़: बैराड़ थाना परिसर में ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
बैराड़ नगर में आगामी ईद के त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बैराड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार शाम 6:30 बजे आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश, थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा, सीएमओ बाबूलाल कुशवाह, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।