खरगोन जिले में नर्मदा जयंती का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रही। मंगलवार को सुबह से ही नर्मदा जयंती पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने नर्मदा तट पहुंचे। जहां मां नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाई। नर्मदा घाट पर अनेक आयोजन के साथ कई समितियो के द्वारा 101 लीटर दुध से मां नर्मदा का अभिषेक किया गया।वहीं मां नर्मदाजी को 1 हजार मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।