सिमडेगा: अपने ही हथियार से दुर्घटनावश गोली लगने से जवान की मौत
सिमडेगा के महाबुआंग थाना में पदस्थापित जवान राजू तिर्की की अपने ही हथियार से गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि हथियार की सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सिर में जा लगी। घायल जवान को 11:40 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।