होशंगाबाद नगर: हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ई-स्कूटर से पहुंचे कलेक्टर दिया पर्यावरण और यातायात सुरक्षा का संदेश
शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर्बल पार्क में आयोजित पौधारोपण एवं ट्रांजिट वॉक कार्यक्रम में नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने निवास से कार्यक्रम स्थल तक ई-स्कूटर का उपयोग किया। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन की बचत का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने पर जोर दिया।