सिवनी: फसल खरीदी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया हाईवे जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर थमे पहिए
Seoni, Seoni | May 7, 2026 किसानों की फसल खरीदी में हो रही परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।