चायल: सराय अकील में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों का हुआ ई-चालान
पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश रविवार पर सराय अकील थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह वर्मा के नेतृत्व में बेनीराम कटरा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, चौकी प्रभारी रघुराज सिंह व उपनिरीक्षक फिरोज खान ने करीब 30 वाहनों का ई-चालान किया तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।