वारासिवनी: धान के खेत में जंगली सूअर के हमले से किसान लहूलुहान, ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी
मेहंदीवाड़ा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी किसान नंदकिशोर राजुरकर (50) रविवार सुबह अपने धान के खेत में फसल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान फसल में छिपे जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूअर को खदेड़कर किसान को बचाया। किसान का उपचार जारी है।