बलरामपुर: शिवपुरा में दुर्गा पूजा पंडाल में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने नवरात्रि के पहले दिन किया पूजन-अर्चन
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने शिवपुरा में दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर नवरात्रि के प्रथम दिन पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके साथ उपस्थित रहे। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने लोगों से सामाजिक सद्भाव प्रेम व भाईचारे के साथ नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व मनाने की अपील भी की।