रामनगर: किशनपुर में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ रामनगर के पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर स्थित के पी पैलेस में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पूर्व विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एकात्मक मानववाद का प्रणेता और भारतीय जन संघ के महान विचारक के रूप में बताया।