कलान: रहीमा दासपुर में पुल की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा, एक आंदोलनकारी की हालत बिगड़ी
शाहजहांपुर जनपद के कलान क्षेत्र में रहीमा दासपुर में पुल की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन आज शुक्रवार को भी जारी रहा. भूख हड़ताल पर बैठे आज एक वीरपाल वर्मा नामक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई. जिसे एंबुलेंस द्वारा कलान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।भूंख हड़ताल पर पन्द्रह लोग विराजमान रहे।