कांके: रांची के मोरहाबादी और अरगोड़ा मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मैदान में गुरुवार शाम करीब सात बजे भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने रावण दहन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।