श्रीनगर: झगरुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी
जगैली पंचायत के वार्ड नंबर तीन झगरुआ गांव में सोमवार को आठ बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोंनो पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मो. परवेज ने बताया कि हमलोग अपना खेत जोतवा रहे थे। इसी दौरान मो. सगीर, मो. मुश्तकीम, मो. सलीम, मो. शब्बीर, मो. बेलाल आदि आया और बिना कुछ कहे हमलोंगो के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा।