पट्टी: पट्टी तहसील में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन, वन माफियाओं के आगे सिस्टम नतमस्तक
पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच पट्टी तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान का खेल तेजी से चल रहा है। वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली को उजाड़ने में जुटे हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। क्षेत्र के उड़ैयाडीह, सोनाही, दीवानगंज, पृथ्वीगंज बाजार, सैफाबाद, मुजाही