पटना ग्रामीण: 15 दिनों में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए हो जाएगा जमीन का अधिग्रहण, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को ए०एन० कॉलेज परिसर में अनुग्रह जयंती-सह-स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अनुग्रह वाटिका में बिहार विभूति डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही अनुग्रह वाटिका में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ए०एन० कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने और राष्ट्रीय स्तर पर