राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल 13 जनवरी को खैरतल तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे। PRO अतर सिंह ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया कि मंत्री दोपहर 1:30 बजे होटल ग्रीनलैंड खैरथल पहुंचेंगे, उसके बाद मंत्री द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित पेयजल परियोजनाओं के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।