भोरे: हुस्सेपुर खुशियाल टोला गांव में तिलक समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
थाना क्षेत्र के हुसेपुर खुशियाल टोला में तिलक समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली गई। मामले को लेकर विजयिपुर थाना क्षेत्र के नवतन गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है। जिसमें बताया गया है कि हुस्सेपुर खुशियाल टोला में सुरेश चौधरी के घर तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनकी बाइक चोरी कर ली गई।